फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Adulterated liquor recovered, two arrested

मिलावटी शराब की भट्ठी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Adulterated liquor recovered, two arrested
मिलावटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मिलावटी शराब बनाते हुए रोनी हरजीपुर के जंगल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब की भट्ठी संबंधित उपकरण और मिलावटी शराब बरामद किया है। मौके पर बरामद भारी मात्रा लाहन को नष्ट कर दिया गया। पुलिस का मानना है पंचायत चुनाव में तस्करी के लिए शराब तैयार की जा रही थी।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया पुलिस को रोनी हरजीपुर के जंगल में भट्ठी पर मिलावटी शराब बनाने की सूचना मिली थी। बिरालसी चौकी प्रभारी आनंद पोसवाल पुलिस बल के साथ रोनी हरजीपुर में बताए गए ठिकाने की घेराबंदी कर दी। इस मौके पर रोनी हरजीपुर निवासी अमित और रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर अपमिश्रित शराब, 25 लीटर कच्ची शराब, 140 लीटर लाहन, सात प्लास्टिक ड्रम, मिलावट करने के लिए यूरिया खाद, गैस सिलिंडर और चूल्हा आदि बरामद हुए हैं। एसओ ने बताया पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों का बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

शराब की भट्ठी पकड़ी, तीन गिरफ्तार
मीरापुर/रामराज। पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांव तारापुर मोड़ स्थित बंद पेट्रोल पंप के पीछे चल रही अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामराज पुलिस ने शनिवार को पेट्रोल पंप के पीछे स्थित जंगल में चल रही अवैध शराब की भट्ठी पर पहुंचकर वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नयागांव निवासी लक्ष्मण, ओमपाल और गांव आलमपुर निवासी बलबीर शामिल है। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण, यूरिया व लाहन बरामद किया गया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चलाकर पांच शराब तस्कर दबोचे
शाहपुर/मीरापुर। शाहपुर पुलिस ने शनिवार को गांव कसेरवा में दबिश देकर सोनू व सतेंद्र पुत्र प्रेमचंद को 40 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, मीरापुर चौकी पुलिस ने गांव सांझक में छापा मारकर हरेंद्र को 20 अवैध देशी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, मीरापुर पुलिस ने भुम्मा रोड पर चेकिंग के दौरान कैथोड़ा निवासी सहेंद्र के पास से यूरिया व अपमिश्रित शराब बरामद की। वहीं, गांव चमनपुरी निवासी सतनाम को भी अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कच्ची शराब के साथ तीन दबोचे
खतौली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोनू, निवासी होली चौक को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ बालाजीपुरम से हिरासत में लिया है। वहीं, नौशाद, निवासी शेखपुरा को जानसठ बस स्टैंड के पास से पांच लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा है। इसके अलावा सुभाष, निवासी गालिबपुर को फलावदा रोड पर स्थित चूना भट्ठी के पास से 20 पव्वे हरियाणा मार्का के साथ हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
अवैैध शराब के साथ धरे दो युवक
भोपा। थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत गांव मजलिसपुर तोफीर निवासी ध्यान सिंह व गांव रसूलपुर निवासी जसवीर उर्फ टिल्लू को दस-दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसआई राजकुमार राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उधर, गांव रूड़कली में जुआ खेल रहे रुड़कली निवासी वाजिद, अमीर हसन व रियासत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7,600 रुपये बरामद किए हैं। उक्त तीनों को भी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

55 लीटर कच्ची शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत माल रोड पर गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को जांच के लिए रोका। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया की युवकों के पास मौजूद थैलों की जांच की गई तो उनमें 55 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। इस पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दोनों आरोपियों मोहल्ला रामपुरी निवासी गोपाल और मल्हूपुरा निवासी नवेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मीरापुर क्षेत्र अवैध रूप से शराब के कारोबार में लिप्त लोगो को जेल भेजती पुलिस।

मीरापुर क्षेत्र अवैध रूप से शराब के कारोबार में लिप्त लोगो को जेल भेजती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed