फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Admission process started in Darul Uloom

दारुल उलूम में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 05 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in Darul Uloom
दारुल उलूम में प्रवेश फार्म पाने को लगी छात्रों की भीड़ - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामी शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र दारुल उलूम में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सख्त नियमों के बावजूद दो दिन के भीतर पांच हजार से अधिक फार्म वितरित किए जा चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया 11 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष में दारुल उलूम में कोई भी नया प्रवेश नहीं लिया गया। कोरोना की पाबंदियां हटीं तो संस्था ने नियमों में बदलाव करते हुए ईद के बाद सभी कक्षाओं में प्रवेश लिए जाने का एलान किया था। जिसके चलते रमजान माह के आखिरी दिनों में छात्र देवबंद पहुंचना शुरू हो गए थे। बुधवार से संस्था में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई, जो बृहस्पतिवार को भी जारी रही। देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों को आवेदन पत्र बांटे जा रहे हैं। दो दिन के भीतर ही साढ़े चार हजार से अधिक फार्म बांटे गए हैं। फार्म बांटने के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। 11 मई तक कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया चालू रहेगी। जिसके बाद फार्म की जांच की जाएगी। जांच उपरांत लिखित व मौखिक परीक्षा होगी। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को ही संस्था में प्रवेश मिलेगा। बता दें कि इस बार दारुल उलूम प्रबंधन ने प्रवेश नियमों को सख्त किया है। जिसके चलते अब संस्था में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पहचान पत्र, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज जमा कराने को कहा है। सभी दस्तावेजों को सत्यापन के लिए खुफिया विभाग के पास भेजा जाएगा। दस्तावेज गलत पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed