फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration seeks cooperation from drug dealers

दवा व्यापारियों का कोरोना में सहयोग मांगा

Wed, 18 Mar 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Administration seeks cooperation from drug dealers
पुरकाजी में कैरोना वायरस को लेकर कैमिस्टों की बैठक में बोलते औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रशासन ने दवा व्यापारियों से सहयोग मांगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद के पुरकाजी, छपार, बरला, रोहाना, कुटेसरा एवं चरथावल में औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने दवा व्यापारियों की बैठक ली। दवा कारोबारियों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुझाव छपवाकर जन हित में प्रचार करने का आह्वान किया।

औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की कोरोना से संबंधित जो जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, उसके बारे में सभी दवा व्यापारियों को जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता प्रमोद मित्तल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सब देश की सरकार के साथ हैं। हमें हर स्तर पर सहयोग करना है। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने अध्यक्षता एवं संचालन बिजेंद्र शर्मा ने किया। अरुण प्रताप सिंह, सतीश तायल, सचिन त्यागी, दिव्य प्रताप सोलंकी, मयंक बंसल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, सीपी वत्स, नीरज शर्मा एवं रजनीश शर्मा आदि दवा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed