फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration exam today

जोगेंद्र के दावों, प्रशासन की सच्चाई की परीक्षा आज      

Mon, 05 Jun 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Administration exam today
डेमो इमेज
 जिला पंचायत के वार्ड 15 में चार बूथों की पुनर्मतगणना सोमवार यानि आज होगी। चुनाव में इस वार्ड से दूसरे स्थान पर रहे जोगेंद्र काला की याचिका पर न्यायालय ने दोबारा गिनती के आदेश दिए है। जोगेंद्र ने दावा किया है कि इन चार बूथों पर उसके वोट कम दिखाए गए हैं। दोबारा मतगणना से जोगेंद्र के दावों और प्रशासन की सच्चाई की पोल खुल जाएगी। यदि कोई गडबडी मिलती है तो वे सब अधिकारी लपेटे में आ जायेंगे जिनके सामने मतगणना हुई थी।       
विज्ञापन


जिला पंचायत के वार्ड 15 से मोहम्मद जुबेर निर्वाचित घोषित हुए थे। उन्होंने मात्र 236 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जोगेंद्र काला को पराजित किया था। 2 नवंबर 2015 में मतगणता के बाद इस वार्ड का जो रिजल्ट सामने आया था, उसमें जुबेर को 4777 और जोगेंद्र को 4541 मत मिले थे। संजय धीमान 4394 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। मतगणना के दौरान जोगेंद्र ने तत्कालीन एआरओ को शिकायत की थी कि गांव कुल्हेडी और निरधना में धांधली हुई है, दोबारा गिनती कराई जाए। शिकायत में उस समय कुछ कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद जोगेंद्र काला ने अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक में याचिका दायर की। इस बार उसने बघरा ब्लाक के चार बूथों के अपने वोट कम दिखाने का दावा किया। उसने दावा किया कि लडवा गांव के बूथ नंबर 242 पर उसे 60 वोट मिले जो छह दिखाए गए है। धनसैनी के बूथ नंबर 288 पर 112 वोट मिले जो 14 दर्शाये गए, इसी गांव के बूथ नंबर 289 पर 38 वोट मिले जो जीरो दिखाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जफरपुर के बूथ नंबर 317 पर 105 वोट मिले जो जीरो दर्शाए गए। जोगेंद्र के दावों के चलते अपर जिला जज कोर्ट नंबर एक ने डीएम को चारो बूथों की दोबारा मतगणना कराने के आदेश दिए। पांच जून यानि आज को एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह की देखरेख में एसडीएम सदर के न्यायालय में मतगणना होगी। मतगणना से जहां जोगेंद्र काला के दावों की असलियत सामने आयेगी, वहीं जिला प्रशासन की कार्यशैली की सच्चाई की भी परीक्षा होगी।


यदि गडबडी पाई जाती है तो मतगणना के दौरान रहे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होना निश्चित होगा। वहीं एडीएम वित्त सुनील सिंह का कहना है कि पुनर्मतगणना में पारदर्शिता रखी जाएगी। मतगणना की वीडियोग्राफी होगी। गिनती जुबेर और जोगेंद्र  दोनों के सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed