{"_id":"65469a76b9cb161cc5014ea7","slug":"administration-demolished-illegal-construction-in-kuralsi-village-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-10808-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुरालसी गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुरालसी गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण गिराया
विज्ञापन
जानसठ तहसील में प्रदर्शन करती जटवाड़ा गांव की महिलाएं
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। हाईकोर्ट के आदेश पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने कुरालसी गांव से दो तालाब की जमीन पर किए गए निर्माण को गिरवा दिया। अधिकारियों ने तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त करवाकर ग्राम प्रधान को दखल दे दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी में 1.68 हैक्टेयर तथा 0.40 की तालाब की जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा करके मकानों का निर्माण किया था। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों व शासन को की गई थी। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला हाईकोर्ट चला गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार सतीश चंद बघेल तथा सीओ हिमांशु गौरव शनिवार को पुलिस बल व जेसीबी के साथ गांव कुरालसी पहुंचे।
राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की जमीन की पैमाइश की। हाईकोर्ट के आदेश पर अधिकारियों ने दोनों तालाबों पर बने अवैध मकानों को गिरवा दिया। दोनों तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि तालाब की जमीन खाली करवाकर उसका दखल ग्राम प्रधान मामचंद को दिया गया है।