{"_id":"5e56c0528ebc3ef3a816f0f4","slug":"administration-busy-in-preparation-for-the-program-of-governor-muzaffarnagar-news-mrt4710092124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। आगमन को लेकर शासन ने जिला प्रशासन से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मांगी है। हैलीपेड से लेकर गेस्ट हाउस तक के बारे में पूछा गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन मंथन में लगा है।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल चार मार्च को जनपद में आ सकती हैं। इसके लिए पिछले एक सप्ताह से जिला प्रशासन विभिन्न तैयारियों में जुटा हुआ है। राजभवन ने राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन को भी अवगत करा रखा है। संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। जनपद में सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की स्थिति के बारे में भी प्रशासन से रिपोर्ट ली गई है। इसी के साथ अब शासन के माध्यम से राजभवन प्रशासन ने जिलाधिकारी से दो तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसमें हैलीपेड का स्थान भी शामिल है। इसी को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह से तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव की ओर से जिला प्रशासन से यह जानकारी मांगी गई है कि जनपद में राज्यपाल के आगमन के लिए हैलीपेड का कौन सा स्थान चयनित किया गया है। इसके साथ ही हैलीपैड से गेस्ट हाउस तक जाने के लिए वहां पर बैठक करने के लिए कौन सा रूट तय किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव की ओर से जिला प्रशासन को अपने पत्र में यह भी अवगत कराया गया है कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल चार मार्च को अपने संभावित कार्यक्रम के लिए पहुंचेंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। यह दूसरा अवसर है, जब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन को लेकर हलचल मची नजर आ रही है। पूर्व में भी उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर इसी प्रकार से प्रशासन ने अपनी तैयारियां की थी, लेकिन उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था।