फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration alert in Khatauli

जुमे को लेकर अलर्ट, लोगों को समझाने में जुटा प्रशासन

Thu, 26 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Administration alert in Khatauli
खतौली में इस्लामाबाद भूड़ में दूसरे वर्ग की बैठक लेते एसडीएम व सीओ। - फोटो : KHATAULI
खतौली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर ने मदरसों में लोगों के साथ बैठक की। बैठकों में अधिकारियों ने दूसरे वर्ग के जिम्मेदार लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं है, बल्कि नागरिकता देने के लिए है। इस्लामाबाद भूड़ में आयोजित बैठक में दूसरे वर्ग के लोगों ने सीएए को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पिछले जुमे को नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़कों पर उतरकर हंगामा करते हुए जानसठ तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस प्रशासन फिर से जुमे को लेकर अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम अजय कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने ढाकन चौक स्थित मदरसा में जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। एसडीएम एवं सीओ ने लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कानून नागरिकता देने के लिए है। इसलिए शांति बनाए रखें और किसी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन न करें। वहीं इस्लामाबाद भूड़ में लोगों की बैठक ली। जिसमें अधिकारियों ने लोगों को सीएए के बारे में जानकारी देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान लोगों ने सीएए को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed