{"_id":"5f5d0ed08ebc3e985776365f","slug":"aditya-singh-of-titavi-ranks-29th-in-up-muzaffarnagar-news-mrt5010380144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितावी के आदित्य ने कर दिया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितावी के आदित्य ने कर दिया कमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी के आदित्य सिंह की यूपी में 29 वीं रैंक
मुजफ्फरनगर। गांव तितावी के आदित्य सिंह ने यूपी पीसीएस में 29 वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। आदित्य के परिवार में खुशी का माहौल है। आदित्य ने इंटरमीडिएट एमजी पब्लिक स्कूल से किया और इसके बाद इंजीनियरिंग की। तीन बार आईएएस में भी इंटरव्यू तक पहुंचा। यूपी पीसीएस की परीक्षा पहली बार दी और सफलता हासिल की।
आदित्य सिंह के पिता जितेंद्र सिंह गांव में साधारण किसान हैं और मॉ पवित्रा देवी गृहिणी हैं। आदित्य और उसकी दो बहन नेहा और राशि मुजफ्फरनगर में चाचा संजीव सिंह और चाची कुसुम देवी के पास रहकर पढे़ हैं। आदित्य सिंह का एमजी पब्लिक स्कूल से इंटर करने के बाद आईआईटी में चयन हो गया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आईएएस की तैयारी की। तीन बार आईएएस में इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन चयन नहीं हो पाया। 2018 के यूपी पीसीएस में पहली बार शामिल हुए और सफलता अर्जित की। आदित्य सिंह को 29वीं रैंक मिली है। शहर में चाचा संजीव सिंह और उनकी बेटी गिन्नी सिंह ने आदित्य की सफलता पर खुशी जाहिर की। बहन नेहा ने बताया कि आदित्य अभी दिल्ली में हैं और उसने तैयारी भी दिल्ली में ही की है। आईबीएम बंगलूरू में उसने एक साल जॉब भी की है। उसकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।