{"_id":"591df21b4f1c1bdb30f22b20","slug":"adg-of-meerut-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हर चुनौती के लिए तैयार, जल्द ही हर काम में दिखेगी पारदर्शिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हर चुनौती के लिए तैयार, जल्द ही हर काम में दिखेगी पारदर्शिता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 19 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
एडीजी को गार्ड आॅफ ऑनर देते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जोन के एडीजी आनंद कुमार ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने के लिए पुलिस समाज में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी। सांप्रदायिक और जातीय संघर्ष कराने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिस हर चुनौती के लिए तैयार है। हर मामले में न्याय संगत कार्य किया जाएगा। दोषी कितना भी रसूख वाला हो, उसके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी।
अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार अपनी तैनाती के बाद पहली बार जनपद में पहुंचे। एडीजी को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जनपद के सभी पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने मीडिया से कहा कि कानून के राज के लिए पुलिस के काम में पारदर्शिता लाई जाएगी। पुलिस को पर्याप्त साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। सांप्रदायिक और जातीय संघर्ष कराने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दोषी कितना भी रसूख वाला हो, उसके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी। पुलिस हर चुनौती स्वीकार करने को तैयार है। विभाग के मेहनती और काम करके दिखाने वालों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। लापरवाह पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा। अपराध नियंत्रण के लिए हर चुनौती पुलिस स्वीकार करेगी। इस दौरान डीआईजी जेके शाही, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात विनीत भटनागर, एसपी क्राइम आदित्य वर्मा, एलआईयू निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अलावा जनपद के सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
भीम सेना की हो रही है जांच
अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सहारनपुर के बवाल में चर्चाओं में आई भीम सेना के संपर्क सूत्रों की गोपनीय तरीके से जांच हो रही है। इसकी फंडिंग की के बारे में पता किया जा रहा है। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में जानकारियां इकट्ठा की गई हैं। आसपास के जनपदों में इस संगठन से जुड़े बवालियों के बारे में पता किया जा रहा है। सब कुछ पता करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।