फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ADG inspected SSP office

मुजफ्फरनगर: एडीजी ने किया एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण

Tue, 14 Feb 2023 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
ADG inspected SSP office
पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक लेते एडीजी राजीव सभरवाल।
महिला उत्पीड़न के मामलों में तुंरत कार्रवाई करने के निर्देश दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों की बैठक लेकर गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों पर गिरोहबंद अधिनियम और महिला उत्पीड़न के मामलों में तुंरत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्प लाइन की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।
एडीजी राजीव सभरवाल ने सर्वप्रथम एसएसपी कार्यालय में आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी ली। बाद में प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, सहित सभी कार्यालय में जाकर अभिलेखों को देखा। कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की। कार्यालय रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने को कहा। कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। इसके बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

इसके अलावा वाहन चेकिंग के आदेश दिए। एससी एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट के मुकदमों की समीक्षा की। महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए। सभी फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा। इस दौरान एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी अपराध प्रशांत कुमार, एसपी यातायात कुलदीप सिंह व सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed