फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Additional District and Sessions Judge heard the problems of prisoners

Muzaffarnagar News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनीं बंदियों की समस्याएं

Tue, 08 Aug 2023 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Additional District and Sessions Judge heard the problems of prisoners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने जिला कारागार में पाकशाला, अस्पताल, पुरुष और अल्प व्यस्क बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने जिला कारागार में बंदियों को संवैधानिक और विधिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कैदियों से उनकी समस्याएं भी सुनी। कोई भी कानूनी समस्या होने पर जिला कारागार अधिकारियों के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने तथा आवेदन पत्र देने को कहा।्र
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक सीताराम शर्मा को निर्देशित किया कि जिन बंदियों एवं किशोर अपचारियों के मामले ई-जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है, उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी जाएं। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक सीताराम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालत नौ सितंबर को लगेगी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर और वाहृय न्यायालय बुढ़ाना में किया जाएगा। 12 अगस्त को चेक संबंधी मामलों को लेकर विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। आपसी सहमति से आपराधिक 138 एनआई एक्ट के मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed