{"_id":"6496e4dbcda8326fe10cd7e4","slug":"additional-director-learned-about-the-arrangements-of-health-and-wellness-centers-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-2342-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अपर निदेशक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की व्यवस्थाओं के बारे में जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अपर निदेशक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की व्यवस्थाओं के बारे में जाना
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर निरीक्षण करती एडी हेल्थ डॉ. ज्योत्सना वत्स।
अपर निदेशक ने ली बुढ़ाना और मोरना ब्लॉक के सीएचओ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सहारनपुर मंडल की अपर निदेशक डॉ. ज्योत्सना वत्स ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बुढ़ाना और मोरना ब्लॉक के सीएचओ की बैठक ली। इसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. ज्योत्सना वत्स ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद एडी हेल्थ डॉ. वत्स ने हेल्थ एंड वेलनेस पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। बुढ़ाना व मोरना ब्लॉक के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के साथ मीटिंग की।
उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर बिजली, पानी, दवाई और मरीजों की जांच की सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही एचडब्ल्यूसी के कार्यों का मूल्यांकन आदि के बारे में जाना। उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया। कहा कि सभी लोग हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर और अच्छी सुविधाएं देने की कोशिश करें। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, मेडिकल ऑफिसर, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, एसीएमओ डॉ. राजीव निगम, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता, डिविजनल पीएम रंजीत कुमार मौजूद रहे।