फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Additional commissioner inspected the municipality and tehsil

Muzaffarnagar News: अपर आयुक्त ने पालिका और तहसील का किया निरीक्षण

Mon, 21 Apr 2025 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Additional commissioner inspected the municipality and tehsil
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद तहसील पहुंच कर प्रत्येक राजस्व पटल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव नगर पालिका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पालिका अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की ओर से भेजे गए बजट पर चर्चा की। किस वार्ड में क्या कार्य कराना है, इस बारे में पालिका अधिकारियों से चर्चा की। इसके अलावा नगर में सफाई व्यवस्था, नगरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी, ईओ राजीव कुमार समेत पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद अपर आयुक्त ने तहसील का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राजस्व पटल, अभिलेख कक्ष, न्यायालयीय प्रक्रियाओं, जनता दरबार और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। अपर आयुक्त ने तहसील परिसर में एसडीएम मोनालिसा के साथ मिलकर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed