फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AD medical examined the arrangements in the district hospital

Muzaffarnagar News: एडी चिकित्सा ने जिला चिकित्सालय में परखी व्यवस्थाएं

Sun, 16 Jul 2023 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
AD medical examined the arrangements in the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर निदेशक सहारनपुर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग वार्ड में घूमकर व्यवस्थाओं को परखा। सीएमओ को दिशा निर्देश दिए।

सहारनपुर से रविवार को जिला चिकित्सालय में पहुंची चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर निदेशक डॉ. ज्योत्सना वत्स ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, कांवड़ वार्ड समेत अन्य जगहों की व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही कांवड़ वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार को अस्पताल में सभी मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को दिक्कतों नहीं आनी चाहिए। मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। इस मौके पर फार्मासिस्ट मोहम्मद हारुन, अनिल कुमार और सपना भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed