फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Actor Nawazuddin brother Ayazuddin Siddiqui has dispute with MLA Rajpal Balyan in Muzaffarnagar

UP: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई और विधायक आमने-सामने, सोशल मीडिया पर डाली गई थी ये पोस्ट

Thu, 17 Aug 2023 06:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Aug 2023 06:05 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी और विधायक राजपाल बालियान आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट से विवाद बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Actor Nawazuddin brother Ayazuddin Siddiqui has dispute with MLA Rajpal Balyan in Muzaffarnagar
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी और रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में सिद्दीकी ने रालोद विधायक को गुमशुदा बताया है, जबकि विधायक का कहना है कि एक लाख रुपये उधार नहीं दिए जाने पर अयाजुद्दीन ने यह आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


पोस्ट में आरोप लगाया है कि पिछले डेढ़ साल से विधायक गुम है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के बारे में विधायक राजपाल बालियान ने बताया कि अयाजुद्दीन सिद्दीकी 14 अगस्त को गांव में उनके घर आए और एक लाख रुपये उधार मांगे। बिना जान-पहचान के एक लाख रुपये उधार देना मुनासिब नहीं समझा। मैंने असमर्थता जाहिर करते हुए रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का मानना है कि रुपये उधार न मिलने पर अयाजुद्दीन ने यह पोस्ट डाली है। वह हमेशा जनता के बीच रहकर विकास कार्य कर रहे हैं। इस पोस्ट के डालने से उनकी छवी धूमिल हुई है। विधायक का कहना है कि वे पोस्ट डालने वाले के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed