{"_id":"64de139c473d631b7503d7a5","slug":"actor-nawazuddin-brother-ayazuddin-siddiqui-has-dispute-with-mla-rajpal-balyan-in-muzaffarnagar-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई और विधायक आमने-सामने, सोशल मीडिया पर डाली गई थी ये पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई और विधायक आमने-सामने, सोशल मीडिया पर डाली गई थी ये पोस्ट
Thu, 17 Aug 2023 06:05 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:05 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी और विधायक राजपाल बालियान आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट से विवाद बढ़ रहा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी और रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में सिद्दीकी ने रालोद विधायक को गुमशुदा बताया है, जबकि विधायक का कहना है कि एक लाख रुपये उधार नहीं दिए जाने पर अयाजुद्दीन ने यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पोस्ट में आरोप लगाया है कि पिछले डेढ़ साल से विधायक गुम है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के बारे में विधायक राजपाल बालियान ने बताया कि अयाजुद्दीन सिद्दीकी 14 अगस्त को गांव में उनके घर आए और एक लाख रुपये उधार मांगे। बिना जान-पहचान के एक लाख रुपये उधार देना मुनासिब नहीं समझा। मैंने असमर्थता जाहिर करते हुए रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश
विज्ञापन
विधायक का मानना है कि रुपये उधार न मिलने पर अयाजुद्दीन ने यह पोस्ट डाली है। वह हमेशा जनता के बीच रहकर विकास कार्य कर रहे हैं। इस पोस्ट के डालने से उनकी छवी धूमिल हुई है। विधायक का कहना है कि वे पोस्ट डालने वाले के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा