{"_id":"62c1cd397e24fd6d3c23970d","slug":"activists-demonstrated-after-chandrashekhar-was-arrested-muzaffarnagar-news-mrt595473247","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर के गिरफ्तार होने पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर के गिरफ्तार होने पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कस्बे में पहुंचे भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं ने देर सायं जानसठ तिराहे पर हंगामा प्रदर्शन करते हुए राजस्थान सरकार के लिए नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे कोविड-19 वर्कर के समर्थन में विरोध सभा करने के लिए आए भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भीम आर्मी के चीफ की गिरफ्तारी की सूचना पर कुछ युवा कार्यकर्ता कस्बे में जानसठ तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंकने का प्रयास किया। हंगामे का जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भागते हुए तीन कार्यकर्ता रामपाल निवासी निजामपुर थाना मंसूरपुर, कल्लू निवासी सराय, अंकुर निवासी सराय रसूलपुर मंसूरपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि धारा 144 लगी है। बावजूद इसके भीम आर्मी के कार्यकर्ता जानसठ तिराहे पर राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।