{"_id":"64e3b57c6f4e229bb7031f14","slug":"action-will-continue-on-illegal-colonies-aditya-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-5924-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी : आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी : आदित्य
विज्ञापन
एमडीए का अवैध निर्माण पर अभियान निरंतर चलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति ने कहा कि शहर में अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अभी तक 80 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसमें वे लोग शामिल है, जिन्होंने ध्वस्तीकरण के बाद निर्माण किया है।
एमडीए कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रजापति ने कहा कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए पहले नोटिस दिया जाता है। दो बार सुनवाई का मौका दिया जाता है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है। इस प्रक्रिया में दो से तीन महीने लग जाते हैं। जनता से यह अपील है कि वह एमडीए से स्वीकृत काॅलोनी में ही निर्माण करें। अपने प्लाट पर निर्माण से पहले नक्शा पास कराए। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध काॅलोनी काटने पर 80 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया हे।
कोतवाली क्षेत्र में चलेगा अभियान
एमडीए के अवर अभियंता भरत पाल ने बताया कि मंगलवार यानी आज शहर कोतवाली क्षेत्र और मंसूरपुर क्षेत्र में अभियान चलेगा। अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।