फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken on overrating - SDM

ओवर रेटिंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई-एसडीएम

Thu, 26 Mar 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on overrating - SDM
खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए घेरे में खड़े मरीज। - फोटो : KHATAULI
ओवररेटिंग करने पर होगी कार्रवाई - एसडीएम
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने थाने में व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा जिस व्यापारी का सामान बाहर से आता है, उसकी गाड़ी का पास जारी कराया जाएगा। एसडीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी व्यापारी ने कोई भी माल स्टॉक किया तथा अधिक दामों पर बेचा, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीज एक दूसरे से मिलकर खड़े हो रहे थे, जिससे संक्रमण होने की आशंका थी। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फीवर डेस्क के सामने चूना डालकर उचित दूरी पर घेरे बना दिए हैं। उन्हीं के अनुसार मरीजों को खड़ा किया गया। जिसमें एक-एक करके मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन कानून बाहर घूमने वाले बाइक सवारों को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया।
गांव मदौड़ा निवासी तीन युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार थे, सभी तेजी से अपनी बाइकों को चला रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तीनों युवकों ने बाइकों को दौड़ा दिया। पुलिस ने उनका पीछा कर गंगनहर पटरी से धर दबोचा। तीनों युवकों की तलाशी ली गई, हालांकि तीनों के पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह घूमते हुए यहां पर पहुंच गए। पुलिस ने कानून का पालन न करने के कारण तीनों को हवालात में बंद कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक बंदर मरा हुआ पड़ा था, जिस कारण उसके आसपास बंदरों की भीड़ लगी थी। बंदरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों पर भी हमला कर दिया। बंदरों को देखकर मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना नगरपालिका को दी गई। ईओ ने मृतक बंदर को वहां से उठवाकर उसे अलग स्थान पर दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed