{"_id":"5f00b6fc8ebc3e42e57b7375","slug":"action-will-be-taken-on-giving-dj-and-selling-kanwar-goods-muzaffarnagar-news-mrt4896384107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे देने और कांवड़ संबंधी सामान बेचने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे देने और कांवड़ संबंधी सामान बेचने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे देने और कांवड़ संबंधी सामान बेचने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। एक तरफ जहां पुलिस ग्रामीणों की बैठक लेकर इस बार कांवड़ नहीं लाने की अपील कर रही है, वहीं पुलिस द्वारा डीजे देने और कांवड़ संबंधी सामान बेचने वाले लोगों को सामान न बेचने की हिदायत दी। कांवड़ संबंधी सामान दुकानों पर मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।
सोमवार से सावन शुरू हो रहा है। शनिवार को सीओ सदर कुलदीप कुमार ने थाना प्रांगण में डीजे व शिविर संचालकों की बैठक ली, जिसमें किसी भी सूरत में कांवड़ मेले के दौरान डीजे नहीं देने और शिविर नहीं लगाने की हिदायत दी गई। सीओ सदर ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर किसी ने ऐसा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने कस्बे का भ्रमण कर, कांवड़ संबंधी सामान बेचने वाले व्यापारियों से मिलकर इस बार कांवड़ का सामान नहीं बेचने की हिदायत दी। दुकानों पर सामान मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में ग्राम प्रधान नवीन राठी, बिट्टू गुप्ता, संजू, रचित आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।