{"_id":"6a8c3b876478e9f96a0e41ad","slug":"action-will-be-taken-for-negligence-regarding-the-crop-insurance-scheme-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-178994-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फसल बीमा योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फसल बीमा योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फसल बीमा योजना की प्रगति को लेकर जिला स्तरीय बैंकर्स बैठक का आयोजन किया गया। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना की बैंकवार और शाखावार समीक्षा की गई।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि संबंधित शाखाओं में लंबित पात्र किसानों को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस बैंक या शाखा की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड नीलय वत्स, जिला अग्रणी प्रबंधक अनिल चौधरी, डीसीबी महाप्रबंधक राकेश शामिल रहे।
विज्ञापन
--
आंगनबाड़ी केंद्रों को 18 बिंदुओं से संतृप्त करने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।
सीडीओ ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कायाकल्प के 18 बिंदुओं के अनुसार आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर संबंधित खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक तक जिले का कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र इन 18 बिंदुओं के संतृप्तीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री-स्कूल किट और एलईडी उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया। डीआरडीए परियोजना निदेशक दिग्विजय नाथ तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सिंह शामिल रहे।