फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken against those who collect oxygen in homes

घरों में ऑक्सीजन एकत्र करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 05 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who collect oxygen in homes
घरों में ऑक्सीजन एकत्र करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने कहा कि कोविड-19 के तेज गति से संक्रमण फैलने के कारण जनपद में ऑक्सीजन की मांग में अतिरिक्त वृद्धि हुई है। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग की जा रही है। कुछ लोगों ने बिना आवश्यकता के अपने घरों पर ऑक्सीजन सिलिंडर का भंडारण कर लिया है। ऐसा करना पूरी तरह गलत है।
एडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन चिकित्सक की सलाह के बाद ही दी जाए। सूत्रों से यह संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा भविष्य में ऑक्सीजन की मांग पड़ने की प्रत्याशा के आधार पर अनुचित रूप से ऑक्सीजन सिलिंडरों का भंडारण किया है। ऑक्सीजन पर आश्रित मरीजों के स्वस्थ होने के उपरांत भी किसी प्रकार की अनहोनी होने की दशा के दृष्टिकोण से ऑक्सीजन सिलिंडरों को अवैध प्रकार से अपने नियंत्रण में अनावश्यक रूप से रखा जा रहा है, जिस कारण कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान करने के कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग प्रदान करें और किसी भी प्रकार से अनावश्यक रूप से ऑक्सीजन सिलिंडरों का भंडारण अथवा नियंत्रण न करें और उपयोग न होने की दशा में यथाविधि संबंधित तहसीलदार को प्राप्त अथवा जमा करने की जानकारी उपलब्ध करा दें। किसी नागरिक के पास अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर होने की जानकारी स्वयं ऑक्सीजन सिलिंडर धारक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-9412210080 एवं 01312436918 पर भी उपलब्ध कराई जा सकती है। यदि किसी नागरिक के नियंत्रण में अनावश्यक रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर पाया जाता है तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed