फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken against Shahpur block chief and officials

शाहपुर ब्लाक प्रमुख, बीडीओ, जेई, लेखाकार पर कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 01 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against Shahpur block chief and officials
शाहपुर ब्लाक प्रमुख और अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शाहपुर ब्लाक में हुई घोर वित्तीय अनियमितता के मामले में ब्लाक प्रमुख और तत्कालीन बीडीओ के साथ ही जेई और लेखाकार के विरुद्ध शासन से कार्रवाई की संस्तुति की है। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग को चारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। जांच रिपोर्ट में 83, 69 552 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही विभाग में खलबली मच गई।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए शाहपुर ब्लाक की प्रमुख नीरज और बीडीओ राजेश कुमार पर आरोप लगाया था कि इन लोगों ने नियम विरुद्ध एक ही रात में पैसे निकालकर बिना सत्यापन के ठेकेदारों का भुगतान कर दिया है। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्य समिति गठित की थी। इस कमेटी ने दस दिन तक सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट लगाए जाने और सड़क निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच की। भुगतान का रिकार्ड खंगाला गया। जांच में सामने आया कि बीडीओ राजेश कुमार ने तबादले के बाद ब्लाक प्रमुख नीरज के कहने पर लघु सिंचाई विभाग के जेई सत्य कुमार त्यागी से गलत तरीके से रिपोर्ट लगवाकर, लेखाकार अरविंद कुमार के सहयोग से 83, 69 552 का भुगतान किया है। यह नियम विरुद्ध और घोर अनियमितता है। जांच कमेटी ने यह भी पाया कि प्रशासनिक खर्च के नाम पर दो लाख 45 हजार निकाला गया। निर्माण कार्यों में पुरानी ईंट लगा दी गई। डीएम ने अपर मुख्य सचिव को इन चारों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। इन सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ इनसे शासकीय धन की वसूली किए जाने की कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

प्राइवेट व्यक्ति को सौंप रखी है आईडी
ब्लाक में प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल के माध्यम से पोर्टल से भुगतान किया गया। ब्लाक की आईडी, पासवर्ड और पत्रावली प्राइवेट व्यक्ति को सौंपना आपत्तिजनक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे विभाग के जेई से क्यों लगवाई रिपोर्ट
जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्लाक में निर्माण कार्यों के लिए अलग से जेई की नियुक्ति है। जब विभाग के पास अपना जेई है तो फिर लघु सिंचाई विभाग के जेई से रिपोर्ट क्यों लगवाई गई।
संबंधित विभागीय अफसरों को लिखा
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने वित्तीय अनियमितता के दोषी चारों लोगों के खिलाफ उनसे संबंधित अधिकारियों को लिखा है। ब्लाक प्रमुख नीरज पर कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग को, बीडीओ राजेश कुमार मूल रूप से अपर जिला सहकारी अधिकारी बुढ़ाना है। उन पर कार्रवाई के लिए आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता विभाग लखनऊ को लिखा गया है। जेई सत्यप्रकाश त्यागी पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता लघु सिंचाई लखनऊ को और लेखाकार अरविंद पर कार्रवाई के लिए निदेशक आंतरिक लेखा लखनऊ को लिखा गया है।
एक ही रात में हुआ था 83 लाख का भुगतान
बीडीओ का तबादला दस फरवरी को हुआ था और नए बीडीओ जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने 12 फरवरी 2020 को चार्ज लिया। इस बीच 11 फरवरी को एक ही रात में 83 69, 552 का भुगतान पांच पार्ट में हुआ।

जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई
शाहपुर ब्लाक में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्य जांच कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चार लोग दोषी पाए गए, चारों पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है।
- सेल्वा कुमारी जे, डीएम, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed