फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Act of revenge against Kangana Ranaut

कंगना रणौत के खिलाफ बदले की भावना से की कार्रवाई

Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Act of revenge against Kangana Ranaut
देवबंद (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच ने महाराष्ट्र सरकार पर अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। मंच के सदस्यों ने शनिवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु प्रकरण में अभिनेत्री रंगना रणौत द्वारा तथ्यों को सामने रखने की कोशिश ड्रग माफिया की पोल खुलने तथा कुछ अभिनेताओं के षड्यंत्र का राज खुलने के कारण उनके बंगले में सरकार के इशारे पर बीएमसी ने तोड़फोड़ की। शिव सेना नेता संजय राउत द्वारा कहे गए अपशब्द भी निंदनीय हैं। राजपूत चेतना मंच ने मुंबई के पालघर में संतों की हत्या की सीबीआई कराने, हत्यारोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने, महाराष्ट्र में बढ़ती घटनाओं को रोकने और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। मंच के संस्थापक सदस्य सुरेंद्र पाल ंसिंह ने कहा कि देश के प्रत्येक राज्य में नागरिकों को आने जाने की स्वतंत्रता है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार तानाशाही आदेश देना दुर्भाग्यपूर्ण है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा कंगना रणौत जैसे राष्ट्रवादी लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनमें डॉ. सुखपाल सिंह, विकास पुंडीर, भूपेंद्र पाल सिंह, लोकेश राणा, अमित सिंह, प्रदीप राणा, चरण सिंह, गोविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed