फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of rape during robbery acquitted

Muzaffarnagar News: डकैती के दौरान दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त

Fri, 12 Jan 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape during robbery acquitted
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में डकैती के दौरान दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अन्य आरोपी अदालत से गैरहाजिर चल रहे हैं। अधिवक्ता राजबीर सिंह ने बताया कि साल 2008 में शाहपुर क्षेत्र के गांव में डकैती की वारदात अंजाम दी गई थी। इस दौरान बदमाशों पर परिवार की महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप था। पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अज्ञात दो बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने आरोपी कल्लू, फैजल और भूरा को जेल भेज दिया था। तीनों आरोपी जमानत पर चल रहे थे। प्रकरण की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक में हुई। आरोपी फैजल और भूरा के अदालत में हाजिर नहीं होने पर उनकी पत्रावली अलग कर दी गई। अदालत ने कल्लू की पत्रावली पर सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के अभाव में उसे दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed