{"_id":"612bd2528ebc3e7a1a5a4588","slug":"accused-of-molesting-woman-held-in-nursing-home-muzaffarnagar-news-mrt553939734","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंगहोम में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी धरा
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती बच्चे की मां से की गई छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दूसरे वर्ग के युवक शौकीन त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
शहर के सरकुलर रोड स्थित प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ के नर्सिंगहोम में 26 अगस्त को एक बच्चे को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात बच्ची की मां उसकी देखभाल के लिए नर्सिंग होम में ही रुकी थी, जहां देर रात करीब डेढ़ बजे हॉस्पिटल के स्टाफ में शामिल गांव दधेड़ू निवासी दूसरे वर्ग के कर्मचारी शौकीन त्यागी ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की थी। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने नर्सिंग होम का मेन गेट बंद कर महिला का गला दबाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया था। छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास की घटना नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसकी जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। मामले में महिला के भाई द्वारा आरोपी शौकीन त्यागी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।