फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of making photo of girl student viral and beating her

Muzaffarnagar News: छात्रा के फोटो वायरल व मारपीट करने का आरोप

Sat, 12 Jul 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of making photo of girl student viral and beating her
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने सहपाठी युवक व उसकी मौसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर उसके कुछ फोटो भी वायरल कर दिए।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि नगर क्षेत्र का ही सुहैल उसके साथ पढ़ता है। जिस कारण दोनों में दोस्ती हो गई थी। आरोपी युवक उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। छेड़छाड़ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसके नाम से आइडी बनाकर उसके कुछ फोटो वायरल कर दिए। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उससे पैसे की मांग की।आरोप है कि आरोपी युवक की मंगलौर निवासी मौसी ने भी मारपीट की। अपने भांजे की बात मानने का कहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed