फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of fraud under the guise of Tantric rituals granted bail.

Muzaffarnagar News: तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी के आरोपी को मिली जमानत

Thu, 03 Sep 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraud under the guise of Tantric rituals granted bail.
अदालत से :
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने ऑनलाइन तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर ठगी के आरोपी अनवर को जमानत दे दी है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी बनाया गया था। जांच में दो शिकायतों से जुड़ी साढ़े छह हजार रुपये की राशि अनवर के बैंक खाते में स्थानांतरित पाई गई थी।
पुलिस ने बुढ़ाना के रहने वाले आरोपी को तीन अगस्त को गिरफ्तार किया था। आरोपी पर तांत्रिक क्रियाओं का झांसा देकर पैसे ठगने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने जांच के आधार पर बताया कि आरोपी साधारण फोन कॉलिंग, व्हाट्सएप कॉलिंग और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भोले-भाले नागरिकों से संपर्क करता था। वह उन्हें तांत्रिक क्रियाएं और चमत्कारों का झांसा देकर, अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन और डर दिखाकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाता था।
विज्ञापन

पुलिस का आरोप था कि यह किसी एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का एक संगठित नेटवर्क है, जिसमें अन्य अज्ञात सह-आरोपी भी शामिल हो सकते हैं और इसकी विस्तृत विवेचना लंबित है। उधर, अदालत ने प्रकरण में आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed