फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of converting religion and forcing abortion by trapping in love

Muzaffarnagar News: प्रेमजाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन व गर्भपात कराने का आरोप

Tue, 17 Sep 2024 03:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of converting religion and forcing abortion by trapping in love
मुजफ्फरनगर। पति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर व मदद करने के बहाने बुढ़ाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने दिल्ली निवासी महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला ने युवक पर धर्म परिवर्तन व गर्भपात कराने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने महिला थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक महिला की शादी रोहतक में कई साल पहले हुई थी। उसका पति आए दिन मारपीट करता था। परेशान होकर पीड़िता दिल्ली चली गई गयी। बुढ़ाना क्षेत्र निवासी एक युवक से दिल्ली में वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात हुई। युवक ने खुद को वकील बताया। अपना नाम भी आयुष बताया। उसके पति के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए उसने अपने एक साथी वकील से मिलवाया। जिसने मेरठ कोर्ट में उसका पति के खिलाफ मुकदमा दायर करा दिया।
विज्ञापन

मदद करने के कारण पीड़ित आरोपी से फोन पर बात करती रही। उसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों लिव इन में रहने लगे। वह उसके साथ मंदिरों में भी तिलक लगाकर जाता था। कलावा बांधता था। इस दौरान युवक ने उसे अपना नाम हिंदू बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सच सामने आने पर विरोध जताया तो उसने महिला को उसकी अश्लील वीडियो होना बताते हुए उसे वायरल करने की धमकी दी। जबरदस्ती पीड़िता का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। उसका नाम बदल कर मुस्लिम नाम रख दिया। आरोपी उसे अपने घर बुढ़ाना ले आया। परिजनों ने भी उसे रोजे रखवा कर कलमा पढ़वाया। तीन माह की गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया गया। पीड़ित सोमवार को किसी तरह बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर पहुंची और राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अरोरा, व पदाधिकारी सरिता अरोरा से मिली। उन्होंने व कार्यकर्ताओं ने पीड़ित को साथ लेकर महिला थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित ने तहरीर दी।

मामला बुढ़ाना का होने के कारण एसपी देहात आदित्य बंसल को भी तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बुढ़ाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के लिए पुलिस सुरक्षा में बुढ़ाना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed