फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of cleaning the girl student in the school, investigation started

मुजफ्फरनगर: स्कूल में छात्रा से सफाई कराने का आरोप, जांच शुरू

Thu, 09 Feb 2023 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of cleaning the girl student in the school, investigation started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली के गांव बुआडा कलां निवासी महिला ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बुआडा के अध्यापकों पर गंभीर आरोप लगाए। डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि विद्यालय के अध्यापक उसकी बेटी से साफ-सफाई के साथ साथ अपने झूठे बर्तन भी धुलवाते है। इससे अब उसकी बेटी की बुखार से पीड़ित है। बुआड़ा कलां निवासी काजल शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी जानवी शर्मा गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। आरोप है कि विद्यालय के अध्यापक उसकी बेटी से स्कूल में अपने खाए हुए खाने के झूठे बर्तन धुलवाते है। इसके अलावा उससे साफ-सफाई भी कराते है। उसकी बेटी ज्यादा काम करने से बुखार से पीड़ित है। महिला ने मांग की है कि सभी आरोपी अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि मामले में जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed