फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of cheating in the name of getting a job arrested, pawn recovered

Muzaffarnagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा, मोहरे बरामद

Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of getting a job arrested, pawn recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से पैसे ठगने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उससे फर्जी मोहर, मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ है। गिरोह के दो सदस्य अभी फरार है। आरोपियों ने छह युवकों से पचास लाख रुपये ठगे हैं।
थाना प्रभारी नवीन भाटी ने बताया कि 16 अक्तूबर को भौराकलां निवासी संजीव कुमार ने रोबिन निवासी ग्राम जीदरान कोतवाली सदर, जनपद रोहतक हरियाणा, कैलाश निवासी ग्राम मनपुरा पोस्ट झखोरा झुंझुनू राजस्थान व मुजफ्फरनगर निवासी सरिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि इन आरोपियों ने छह लोगों से पचास लाख रुपये रेलवे, सेना में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर वसूले थे। एक सूचना के आधार पर रोबिन को भाजू नहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उसके पास से बीएसएफ, रेलवे सेंटर, जाट सेंटर आर्मी बरेली आदि की मोहरे, एक मोबाइल व सरकारी नौकरियों के फर्जी विज्ञापन व सरकारी नौकरियों के फर्जी ज्वाईनिंग लैटर, तीन स्टाम्प पैड आदि सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह व उसका साथी कैलाश तथा सरिता पढ़े लिखे युवकों को नौकरी लगवाने के लिए रुपये लेते है। वह व कैलाश फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर मुहर लगाकर दे देते हैं और पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी दो आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed