फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of assault in police custody dies due to heart attack

Muzaffarnagar News: पुलिस हिरासत में मारपीट के आरोपी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Thu, 22 Feb 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault in police custody dies due to heart attack
मृतक संजय उर्फ छांगा
- परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी से मारपीट के मामले में पकड़े गए आरोपी की दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने चार बजे ही हिरासत में ले लिया था, लेकिन चरथावल तक लाने में सात बज गए। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए। गांव में गुस्से का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि चरथावल क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी सुनील ने पुलिस को सूचना दी कि उनके परिवार के साथ गांव का ही संजय उर्फ छांगा (45) ने मारपीट की है। पुलिस ने घायल सुनील और उसके भाई को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान पुलिस जब आरोपी संजय उर्फ छांगा को थाने ला रही थी, तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस पहले उसे सीएचसी चरथावल और इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि मृतक संजय उर्फ छंगा के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, गुंडा अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमे पंजीकृत है। उधर, इस मामले को लेकर गांव में तनाव बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने चार बजे ही उसको हिरासत में ले लिया था। फिर चरथावल तक आने में सात कैसे बज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed