फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accusation of indecency on Sadar Tehsildar, protest started outside the residence

Muzaffarnagar News: सदर तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप, आवास के बाहर धरना शुरू

Thu, 20 Jul 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accusation of indecency on Sadar Tehsildar, protest started outside the residence
सदर तहसील में धरना देते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।
किसान ने बताया बाढ़ में बह गई गाय तो तहसीलदार ने की अभद्रता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चरथावल के ब्लाॅक अध्यक्ष कुशलवीर ने तहसीलदार सदर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। गुस्साए किसानों ने जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में तहसीलदार के आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया है।
जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि गांव कसौली के किसान जनक पाल की गाय बाढ़ में बह गई है। ब्लाॅक अध्यक्ष कुशलवीर किसान को लेकर तहसीलदार सदर अभिषेक शाही के पास आए थे। किसान को मुआवजे की मांग की। आरोप है कि इस पर तहसीलदार ने कुशलवीर के साथ अभद्रता की है। किसानों में रोष है।
विज्ञापन

इसके विरोध में किसान ने अनिश्चितकाल के लिए तहसीलदार सदर के आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया है। अंकित चौधरी ने बताया कि तहसीलदार की कार्य प्रणाली का मामला 22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया जाएगा। इस मौके पर राजवीर सिंह, शिवम, अक्षय त्यागी, बिजेंद्र कुमार, अविनाश गुर्जर, विपिन त्यागी मौजूद रहे। एसडीएम सदर परमानंद झा ने कहा कि मामले की जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed