फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accredited school directors asked for relief package from the state government

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय कल्याण संगठन की वर्चुअल बैठक

Sat, 08 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accredited school directors asked for relief package from the state government
देवबंद। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय कल्याण संगठन की वर्चुअल बैठक में विद्यालय संचालकों ने प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने तथा विद्युत बिल माफ किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार को बैठक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर शीशपाल चौधरी ने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष सेे मान्यता प्राप्त विद्यालय आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। जिसके चलते शिक्षकों का वेतन तक भी नहीं दिया जा रहा है। आर्थिक संकट को देखते हुए प्रदेश तत्काल प्रभाव से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करे। जिला महामंत्री मा. गौतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सामने भारी समस्या खड़ी है। बताया कि बैंकों के कर्ज का दबाव और बिजली बिल जमा न होने कारण अब तक दर्जनों स्कूल संचालक आत्महत्या जैसा कदम उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा स्थिति सामान्य होने के बाद ही कराएं। विद्यालय सरकार के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही संचालकों ने कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा पर खास ध्यान देन तथा गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया। बैठक में देवेंद्र वत्स, मुकेश त्यागी, रजनीश कुमार, प्रशांत त्यागी, संदीप कश्यप, अमित चौधरी ने भी विचार रखें। इसमें वारिस त्यागी, बबलू त्यागी, मा. संसार सिंह, कुलबीर चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed