फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accountant suspended for delay in report of farmer accident insurance

कृषक दुर्घटना बीमी दिलाने में हीला हवाली करने वाला लेखपाल निलंबित

Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accountant suspended for delay in report of farmer accident insurance
मुजफ्फरनगर, खतौली। किसान दुर्घटना बीमा की रिपोर्ट देरी से प्रस्तुत करने पर समौली क्षेत्र के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

समौली के मजरा घनश्यामपुरा गांव निवासी अजय कुमार की सड़क दुर्घटना में 18 दिसंबर 2021 को मृत्यु हो गई थी। हल्का लेखपाल बिजेंद्र कुमार पर आरोप है कि मृतक के विधिक वारिसों द्वारा समस्त अभिलेख उपलब्ध कराने के बाद भी लेखपाल द्वारा मृतक की पत्नी व बेटे से अवैध धन की मांग की गई थी, मांग पूरी न होने पर लेखपाल ने मृतक किसान की फाइल तहसील में समय से पेश नही की। उच्चाधिकारियों द्वारा आरोप पत्र दिए जाने के बाद भी लेखपाल ने कोई ध्यान नही दिया। जिस कारण मृतक किसान के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ नही मिल सका। वही दूसरी ओर लेखपाल पर ग्रामीणों ने भी प्रमाण पत्र बनाए जाने के नाम पर अवैध धन की मांग करने के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम जीत सिंह राय ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed