{"_id":"5eeba0688ebc3e42e6731875","slug":"according-to-the-survey-fury-for-not-marking-muzaffarnagar-news-mrt4870442101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के अनुसार नहीं लगाए गए निशान, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के अनुसार नहीं लगाए गए निशान, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
सर्वे के अनुसार निशान नहीं लगाने पर रोष
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गढ़मलपुर सागड़ी गांव में गांव की विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली की नई लाईन के निर्माण हेतु लगाए गए निशान से ग्रामीणों में रोष है। आरोप गया कि पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार लाइन का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
तहसील क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर सागड़ी निवासी ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों सहित उपजिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को भेजा। कहा कि बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल लाईन के निर्माण हेतु निशान लगाने के लिए गांव में पहुंचे।लेखपाल ने पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार लाईन के निर्माण हेतु निशान नहीं लगाए। दुबारा लगाए गए निशानों के अनुसार बिजली की लाइन विद्यालय भवन परिसर के अंदर से होकर गुजरेगी। कई गांव वालों के मकान भी इस लाईन की चपेट में आ जाएंगे। ग्रामीणों ने पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार ही लाईन का निर्माण करवाने की मांग की। मौके पर रविन्द्र कुमार, नरेशपाल, संजीव, सोमपाल, देशपाल, यशपाल व विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपमाला आदि मुख्य है।