{"_id":"65a583268bbc19f5600eaab4","slug":"accidents-due-to-fog-in-purkaji-two-youth-died-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-15202-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुरकाजी - कोहरा में हुए हादसे, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुरकाजी - कोहरा में हुए हादसे, दो युवकों की मौत
Tue, 16 Jan 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
- कार का शीशा साफ कर रहे चालक को कंटेनर ने रौंदा
- पुरकाजी-लक्सर हाईवे पर बाइक सवार को ट्रैक्टर ने कुचला
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरे में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
मुजफ्फरनगर निवासी कुछ लोग आल्टो कार से देहरादून जा रहे थे। पुरकाजी बाईपास पर ज्यादा कोहरा होने के कारण कार का चालक संदीप (41) निवासी गांव अलमासपुर कार को सड़क किनारे खड़ी करके शीशा साफ कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उसे चपेट में ले लिया। संदीप सड़क पर गिर कर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पुरकाजी पीएचसी पर लेकर आई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मोहन सिंधु ने बताया कि संदीप के पिता राजेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर एसडी काॅलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, पुरकाजी-लक्सर हाईवे पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पुरकाजी निवासी वसीम (25) व उसका साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां वसीम की मौत हो गई। उसके परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। हादसों को अंजाम देने वाले वाहनों को उनके चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।