{"_id":"6227a564e21d821f742eea2f","slug":"accidents-causing-ganganahar-track-pits-and-broken-railings-muzaffarnagar-news-mrt579761545","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पटरी के गड्ढे और टूटी रेलिंग करा रही हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर पटरी के गड्ढे और टूटी रेलिंग करा रही हादसे
विज्ञापन
खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर बने गहरे गडढे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। गंगनहर पटरी पर आए दिन हादसे होते रहते है, इसका मुख्य कारण यह है कि गंगनहर पटरी पर बने गहरे गड्ढों को बचाने के प्रयास में वाहन चालक टकरा जाते है। जिस कारण सैकड़ों हादसों में काफी लोग घायल हो गए। खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर एक ही स्थान पर दो बार नहर में वाहन गिर चुके है।
गंगनहर पटरी मार्ग से भोले के भक्त गंगा जल लेकर आते है। इस मार्ग को पक्का बना दिया गया था। इस मार्ग के किनारे लगे पेड़, गड्ढे और गंगनहर की ओर कई स्थानों पर रेलिंग न होने के कारण हादसे बढ़ रहे है। पहले इस मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के अलावा दोपहिया वाहन चालक ही चलते थे, इस मार्ग पर फिर कारें भी दौड़ने लगी। बड़े वाहन इस मार्ग से न जा सके इसके लिए गंगनहर के हर पुल के समीप गाटर लगाए गए थे, जिस कारण बड़े वाहन नही जाते थे, लेकिन हाईवे पर वसूले जा रहे टोल से बचने के लिए इस मार्ग पर वाहनों की तादाद अधिक होने लगी है।
कांवड़ पटरी मार्ग पर बड़े वाहन भी दौड़ रहे है। यही कारण है कि तेज रफ्तार वाहन सिंगल रोड होने के कारण आमने सामने आते ही भिड़ जाते है। इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें काफी यात्री घायल हुए है। खतौली भी गंगनहर पटरी मार्ग पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने है, और गंगनहर की ओर रेलिंग या दीवार नही है।

खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर वह स्थान जहां रेलिंग नही है।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन