फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accidents at Black Point will be curbed

नेशनल हाईवे पर पचेंडा अंडरपास का निर्माण शुरु

Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accidents at Black Point will be curbed
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे-58 पर स्थित पचेंडा रोड पर अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया है। 26 करोड़ रुपये की परियोजना में फोरलेन ओवरब्रिज बनेगा, जिसके नीचे अंडरपास निकलेगा। हाईवे पर यहां फ्लाईओवर और अंडरपास बनने पर जहां यात्रा सुगम होंगी, वहीं जाम से भी मुक्ति मिलेगी तथा हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने जिले में नेशनल हाईवे-58 पर भंगेला, खतौली बाईपास रायपुर नंगली, भैंसी के पास जंक्शन, मुजफ्फरनगर बाईपास पर ओवरब्रिज, पचेंडा में अंडरपास की स्वीकृति केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कराई थी। कई स्थानों पर काम चल रहे हैं। अब मुजफ्फरनगर से पचेंडा जाने वाली सड़क के लिए नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। शहर से पचेंडा, मुस्तफाबाद, पचेंडा खुर्द, खेड़ी, दतियाना, चांदपुर आदि ग्रामों को जाने वाला मार्ग नेशनल हाईवे पर पचेंडा कलां में क्रास होता है। यहां पर वाहनों की आवाजाही के कारण जहां जाम लगता था, वहीं दुर्घटनाएं भी लगातार होती हैं। अब यहां पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां वाहन सरपट दौड़ेंगे तथा समय भी कम लगेगा। साथ ही इस स्थान पर दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर अमित चौधरी ने बताया कि 26 करोड़ रुपये की इस परियोजना को करीब चार माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed