फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accident In Muzaffarnagar: Bike rammed into canter from behind, youth died

Accident In Muzaffarnagar: कैंटर में पीछे से घुसी बाइक, युवक की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 29 Feb 2024 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Feb 2024 04:02 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में आज दोपहर एक सड़क हादसे में बाइकसवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Accident In Muzaffarnagar: Bike rammed into canter from behind, youth died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर क्षेत्र में  दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव सिकरेड़ा के समीप बीच सड़क में खडे़ कैंटर में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी ऋतिक (18) अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से मीरापुर जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही गांव के निकट दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर पहुंचा तो सड़क के बीचों बीच खड़े एक कैंटर में बाइक पीछे से घुस गई।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा-रालोद की संयुक्त बैठक आज, कैराना में इकरा हसन के नाम के बाद BSP-BJP प्रत्याशियों पर टिकीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जानसठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही केंटर को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध तेजी व लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की मौत से गम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed