{"_id":"65d1e0a55a86c46e8b0d3895","slug":"accident-baghpat-couple-dies-tragically-in-an-accident-in-jaipur-chaos-among-family-members-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: बागपत के दंपती की जयपुर में दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: बागपत के दंपती की जयपुर में दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 18 Feb 2024 04:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 18 Feb 2024 04:19 PM IST
सार
जयपुर में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक का बेटा व बहू भी घायल हुए हैं। वहीं दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागपत जनपद के लहचौड़ा निवासी दंपती की जयपुर के नजदीक दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि हादसे में मृतक का बेटा और उसकी पत्नी घायल हो गये मौत की सूचना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार लहचौड़ा निवासी सुनील अपनी पत्नी अनुराधा, बेटे नमन और कशिश के साथ दिल्ली सोनिया बिहार में रहते हैं। सुनील रेलवे मे कार्यरत हैं। वह रविवार को परिवार के साथ कार से राजस्थान के जयपुर में अपनी बेटी मानसी के यहां जा रहे थे।
जब वह जयपुर के समीप पहुंचे तो उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसमे सुनील और उसकी पत्नी अनुराधा की मौत हो गई, जबकि बेटा नमन और उसकी पत्नी कशिश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जब यह सूचना गांव पहुंची तो गांव में मातम छा गया। ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया की मृतकों का अन्तिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा।