{"_id":"61be276bf3372b120f109029","slug":"accelerated-construction-of-dedicated-freight-corridor-muzaffarnagar-news-mrt569688677","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : दिल्ली हाईवे पर बेगराजपुर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का तैयार पुल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण में आई तेजी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का दिल्ली हाईवे पर 500 मीट्रिक टन वजन से बना स्टील पुल खड़ा हो गया है। बेगराजपुर में मुख्य राजमार्ग पर पुल को पूरा करने में 52 दिन लगे हैं।
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर बेगराजपुर में स्टील पुल निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क प्राधिकरण ने कंपनी को 64 दिन की मंजूरी दी थी। कंपनी के कामगारों ने रात-दिन काम कर वाहनों को बिना रोके 52 दिन में पुल खड़ा कर दिया है। खुर्जा-पिलखनी तक एलएडटी कंपनी द्वारा इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। जिले में खतौली, जड़ौदा नारा, चरथावल से लेकर देवबंद सीमा तक छोटे और बड़े 75 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें अंडरपास भी शामिल है। यहां अधूरे पुलों के निर्माण में तेजी आ गई है।
कंक्रीट और स्टील पुलों का 30 फीसदी कार्य शेष
प्रोजेक्ट में अंडरपास को छोड़कर स्टील के नौ पुलों में तीन और कंक्रीट और सीमेंट के पुलों में 21 में 11 बनकर तैयार हो गए है। खतौली नहर पर 122 मीटर लंबाई का स्टील का सबसे बड़ा पुल बनना है। मेरठ में डिजाइन तैयार हो गया है। पुल खड़ा करने की तैयारी अंतिम चरण में है। मौके पर पिलर खड़े कर दिए है।
विज्ञापन
कोट...
परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के डिजाइन के बाद तैयार करने और खड़ा करने में नियत अवधि से 12 दिन पहले पूरा हो गया है। एक दिन वाहनों को रोके बिना पुल तैयार किया है। - डॉ. रमन चौधरी प्रशासनिक अधिकारी एलएंडटी