फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AC and cooler markets get decorated as the heat increases

Muzaffarnagar News: गर्मी बढ़ते ही सज गए एसी और कूलर के बाजार

Sat, 15 Apr 2023 04:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
AC and cooler markets get decorated as the heat increases
नए-नए डिजाइन और फीचर के एसी व कूलर लोगों को कर रहे प्रभावित
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह खुली शीतल पेय पदार्थों की दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गर्मी की दस्तक के साथ बाजार में एयर कंडीशनर, फ्रिज और कूलर की डिमांड बढ़ गई है। इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानें पंखें, कूलर, फ्रिज और एयर कंडीशनर से सज चुकी है। नए-नए डिजाइन और फीचर के एसी व कूलर लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।
गर्मी की तपिश बढ़ते ही इलेक्ट्रानिक्स दुकानों ने भी लोगों की जरूरत को पूरा करने के सामानों का स्टॉक कर लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मैनेजर प्रतीक का कहना है कि इस बार नए डिजाइन और फीजर के पंखे, कूलर, फ्रिज और एयर कंडिशनर मार्किट में आए है। पंखा में सीलिंग फैन एक से तीन हजार, कूलर पांच से 12 हजार, फ्रिज 11 से 45 हजार और एयर कंडीशनर 36 से 55 हजार तक की कीमतों में उपलब्ध है। जहां तक कूलर की बात है तो बाजार में अतुल, एलएनके, राज और रूटर समेत विभिन्न कंपनियों के कूलर मौजूद हैं। कोई लोहे की बाडी में है तो फाइवर व प्लास्टिक की बाडी में उपलब्ध है।
विज्ञापन



एसी वाला कूलर कर रहा प्रभावित
मध्यम वर्ग के लोगों को एसी वाला कूलर प्रभावित कर रहा है। इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है। यह कूलर बहुत ही अच्छी क्वालिटी में है। जो एसी की तरह ही कमरें को ठंडा कर देते है। वहीं दफ्तरों और अन्य संस्थानों के लिए लोग एयर कंडिशनर की खरीदारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह खुली शीतल पेय पदार्थों की दुकानें
लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर में जगह-जगह शीतल पेय पदार्थों की दुकानें भी खुल गई हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार में खुलीं लस्सी, कोल्ड ड्रिंक और गन्ने के रस की दुकानें लोगों को राहत पहुंचा रही हैं। शीतल पेय पदार्थ बेचने वालों ने बताया कि दस दिन से अचानक गर्मी बढ़ गई है। इसलिए कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed