फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ABVP worker was indecisive by the inspector

एबीवीपी कार्यकर्ता से दरोगा ने की अभद्रता

Fri, 21 Oct 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ABVP worker was indecisive by the inspector
जानसठ। हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने पर एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ भलवा पुलिस चौकी इंचार्ज ने अभद्र व्यवहार किया। आक्रोशित परिजन और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तहसील में सीओ शकील अहमद से शिकायत कर दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर मंत्री आदित्य धीरवान अपने परिजनों के साथ तहसील में पहुंचे। तहसील में सीओ शकील अहमद को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एबीवीपी के नगर मंत्री आदित्य धीरवान खतौली रोड पर हादसे में घायल पड़े व्यक्ति की मदद कर रहे थे। उसी दौरान भलवा पुलिस चौकी प्रभारी गश्त करते हुए गुजर रहे थे। जैसे ही उन्होंने घायल व्यक्ति को देखा, तो वे रुककर पूछताछ करने लगे। उसी दौरान किसी बात को लेकर चौकी प्रभारी एबीवीपी कार्यकर्ता पर भड़क उठे और अभद्र व्यवहार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ शकील अहमद ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता कपिल कुमार, अभिषेक, मदन पाल, अंकुर सिंह, रविंद्र कुमार, राजवीर सिंह, जिले सिंह जगबीर, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed