फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ABVP Janasath: Memorandum submitted to waiving fees in schools

एबीवीपी ने फीस माफी को ज्ञापन सौंपा

Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ABVP Janasath: Memorandum submitted to waiving fees in schools
जानसठ तहसील में एसडीएम के स्टेनो का ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने पब्लिक स्कूलों के संचालकों द्वारा अभिभावकों पर फीस को लेकर दबाव बनाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के स्टेनो को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि पब्लिक स्कूल संचालक मनमानी पर उतर आए हैं। वे कोरोना कॉल में भी अभिभावकों पर फीस जमा कराने को लेकर दबाव बना रहे हैं। जिन स्कूली बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है उन्हें ऑनलाइन शिक्षा से भी वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फीस माफ करने एवं स्कूल संचालकों को निर्देशित करने को लेकर एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके स्टेनो को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल कुमार, वासु कौशिक, कपिल मावी, पंकज कुमार, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed