{"_id":"5e989bbe8ebc3e77505a52b0","slug":"abuses-and-indecency-from-lekhpal-khatauli-news-mrt478026341","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल से गाली गलौच व अभद्रता, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल से गाली गलौच व अभद्रता, तहरीर दी
विज्ञापन
लेखपाल से गालीगलौज और अभद्रता
रतनपुरी। गांव मुजाहिदपुर में राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी। लॉकडाउन का उल्लंघन रोकने पर ग्रामीण ने हल्का लेखपाल के साथ गालीगलौज करते अभद्रता कर दी। लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर नि:शुल्क राशन वितरण का कार्य चल रहा था। प्रशासन की ओर से हल्का लेखपाल को राशन वितरण के दौरान व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दी गई। इसी व्यवस्था को लेकर हल्का लेखपाल रमेशचंद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए राशन वितरण करा रहे थे। इसी बीच गांव का ही सुरेंद्र पुत्र जगदीश कल्ला राशन लेने के लिए आया। राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए गोलों से अलग भीड़ एकत्र होने लगी। इस पर ग्रामीण को लेखपाल रमेशचंद ने लाइन में लगकर राशन लेने को कह दिया। इसी बात को लेकर सुरेंद्र ने लेखपाल के साथ अभद्रता की। पुलिस लेखपाल की तहरीर को लेकर मामले की जांच में जुटी है।