फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Absconding accused caught in Khurshid murder case of Ratanpuri

Muzaffarnagar News: रतनपुरी - खुर्शीद हत्याकांड में फरार आरोपी पकड़ा

Thu, 30 Nov 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 30 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused caught in Khurshid murder case of Ratanpuri
- गायिका फरमानी नाज के पिता और भाई सहित चार को किया जा चुका है गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। पुलिस ने मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद हत्याकांड में फरार आरोपी शाकिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में यू ट्यूब गायिका फरमानी नाज के पिता आरिफ, भाई फरमान सहित चार लोगों को पहले गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।

थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव माेहम्मदपुर माफी निवासी 18 वर्षीय खुर्शीद पुत्र वली मोहम्मद की पांच अगस्त की शाम को करीब सवा आठ बजे बाइक सवार तीन लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में उसके पिता वली मोहम्मद ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने 10 अक्तूबर को इस मामले का खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक पत्नी व साली के साथ अवैध संबंधों के शक में यू ट्यूब गायिका फरमानी नाज के भाई फरमान ने खुर्शीद की हत्या कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने चार हत्या आरोपियों यू ट्यूब गायिका फरमानी नाज के पिता आरिफ पुत्र बानी बाज और भाई फरमान पुत्र आरिफ निवासीगण मोहम्मदपुर माफी तथा फरियाद पुत्र उजागर निवासी गांव पूठ खास थाना रोहटा मेरठ, जाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द मेरठ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जबकि एक हत्या आरोपी शाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द मेरठ फरार चल रहा था। बुधवार को थाना पुलिस ने फरार वांछित आरोपी शाकिर पुत्र साबिर को सठेड़ी गंगनहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed