फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Absconding accused arrested in case of forced sexual exploitation in spa center

Muzaffarnagar News: स्पा सेंटर में जबरन यौन शोषण के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused arrested in case of forced sexual exploitation in spa center
मुजफ्फरनगर। स्पा सेंटर में जबरन यौन शोषण के मामले में फरार खतौली निवासी शादाब को प्रकाश चौक से गिरफ्तार कर लिया। उस पर युवतियों को झांसा देकर स्पा सेंटर में लाकर अनैतिक धंधा कराने व दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन


कार्यवाहक सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महावीर चौक स्थित स्पा सेंटर में युवतियों को झांसा देकर लाता था। वहां पर वह अपनी साथी स्पा सेंटर संचालिका के साथ मिलकर उनसे अनैतिक धंधा करता था। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ में पता चला कि वह और उसकी महिला साथी अब से पहले दिल्ली इडीएम मॉल में स्पा सेंटर चलाते थे। जो लॉकडाउन में बंद करना पड़ा था। अब यहां स्पा सेंटर खोलकर कमाई को आधा आधा बांटते थे। उसका चालान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि नेपाल निवासी युवती ने बताया कि वह एक युवक के साथ नेपाल से आई थी, जो रेलवे स्टेशन पर दिल्ली में बिछड़ गया था। इसके बाद वह दिल्ली में मजदूरी करने लगी थी। वहां उसे शादाब मिला था। उसने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और यहां स्पा सेंटर में नौकरी का झांसा देकर अनैतिक धंधा कराया गया। शादाब ने उसका एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया। जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

यह था मामला
बुधवार को सीओ नई मंडी रुपाली राॅय ने सिविल लाइन पुलिस के साथ महावीर चौक स्थित स्वरूप प्लाजा में स्पा सेंटर में छापा मारा था। वहां से संचालिका बंगाल निवासी नर्गिस बानो हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिविल लाइन को गिरफ्तार किया था। बंगाल, दिल्ली व नेपाल निवासी तीन युवतियों को भी पकड़ा था।पुलिस ने युवतियों से जबरन अनैतिक धंधा करने के आरोप में खतौली निवासी शादाब व स्पा संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कोर्ट में बयान कराने के बाद दो युवतियों को परिजनों को सौंप दिया था। नेपाल निवासी युवती को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। शादाब फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed