{"_id":"6373e6afa5fa26384a2ebca9","slug":"abhishek-became-bjp-committee-sitting-for-decision-in-favor-of-alliance-muzaffarnagar-news-mrt6138000119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई हुए अभिषेक, गठबंधन के पक्ष में फैसला लिए बैठी रही कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई हुए अभिषेक, गठबंधन के पक्ष में फैसला लिए बैठी रही कमेटी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में हुई गुर्जर समाज की बैठक में बोलते रालोद नेता अभिषेक चौधरी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपाई हुए अभिषेक, गठबंधन के पक्ष में फैसला लिए बैठी रही कमेटी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने मंगलवार रात ट्वीट कर रालोद से अलग होकर नई राजनीतिक राह पर चलने का एलान किया। कुछ देर बाद ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलकर वह भाजपा में शामिल हो गए। जिससे खतौली उपचुनाव की तैयारी में जुटे रालोद को झटका लगा है। उधर, भविष्य की राजनीति के लिए अभिषेक की ओर से गठित कमेटी ने सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया के समर्थन का दावा किया। दिनभर सियासी उठापटक चलती रही।
विधानसभा खतौली के उपचुनाव में रालोद से टिकट नहीं मिलने पर अभिषेक चौधरी आहत हो गए। ट्वीट और वीडियो के जरिए नाराजगी भी जाहिर की हैं। मंगलवार को खतौली आवास विकास कॉलोनी में समर्थकों की बैठक आयोजित की गई थी। अभिषेक चौधरी ने कहा कि पहले 2017 और फिर 2022 में टिकट नहीं मिला। अब उप चुनाव में पूर्व विधायक मदन भैया को प्रत्याशी बनाया गया। बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसने एक घंटा विचार विमर्श के बाद निर्णय दिया कि रात आठ बजे फैसला सुनाएंगे। देर रात रालोद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने ट्वीट किया कि रालोद से अलग होकर नई राजनीतिक राह पर चलने का समय आ गया है और कुछ देर बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गए।
देर रात कमेटी के सदस्यों ने खतौली में कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से बातचीत हो गई थी। कमेटी के सदस्यों ने दावा किया कि उन्होंने पूर्व विधायक मदन भैया का साथ देने का निर्णय किया है। खतौली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सुंदर प्रधान और संचालन पुष्पेंद्र कुमार ने किया। दिनेश राणा, संतरपाल प्रधान, रकम सिंह प्रधान, तिलकराम प्रधान, प्रमोद प्रधान, शिव कुमार, अजन सिंह, भोला, धनपाल, डॉ. राणा प्रताप बाहपुर, दिमांग सिंह एडवोकेट, ब्रिजेश प्रधान, योगेश बसायच, राजवीर, पायलट राणा, राहुल, रकम सिंह, तिलकराम, अफाक, ब्रिजेश कुमार, वेदप्रकाश, भीष्म सिंह उपस्थित रहे।