फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abhir gulal

उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व            

Wed, 15 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Abhir gulal
मुजफ्फरनगर में होली खेलते युवक। - फोटो : अमर उजाला
शहर समेत जिले भर में रंगों का पर्व होली परंपरागत ढंग से उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। शहर में अनेक स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित हुए। युवाओं और बच्चों में होली का क्रेज सबसे अधिक देखने को मिला। मौसम का मिजाज सर्द रहने के कारण इस बार पानी से होली कम खेली गई।  
विज्ञापन

         
सोमवार को होली का त्योहार खूब मौज मस्ती के साथ मनाया गया। दिन चढ़ते ही होली का खुमार शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। युवकों और बच्चों की टोलियां अबीर, गुलाल और रंगों को लेकर सुबह ही घरों से निकल गई थीं। अनेक स्थानों पर युवकों ने डीजे बजा कर और ढोल की थाप पर जमकर डांस कर खूब धूम धड़ाका किया। होली की मस्ती में खूब रंग, गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन


नई मंडी, गांधी कालोनी, आदर्श कालोनी, लाल बाग, पटेल नगर, शिव मूर्ति, अंसारी रोड, रुड़की रोड पर होली मिलन समारोह हुए। महिलाओं की टोलियों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर होली की बधाई देकर गुलाल लगाया। होली पर गुंजियां, चाट-पकौड़ी, रसगुल्लो की दावते दी गई। दुपहर तक होली का उत्सव पूरी उमंग पर रहा। जगह-जगह पर होली उत्सव मनाए गए। होली पर्व शाम तक मनाया गया। दुल्हैंडी पर बाजार पूरी तरह से बंद रहे। शाम को जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली। होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। अधिकारी दिन भर अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed